दुर्ग

शातिर मोटर सायकल वाहन चोर गिरप्तार, अलग-अलग जगहों से चोरी किये गये दो मोटर सायकल बरामद

दुर्ग / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  बी. एन. मीणा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगरआर. के. जोशी के मार्गदर्शन में थाना सुपेला के द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के दिशा निर्देश पर सुपेला पुलिस के द्वारा शातिर मोटर सायकल चोर लक्खा सिह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र 21 साल निवासी घासीदास नगर जामुल थाना के पीछे अटल आवास थाना जामुल जिला दुर्ग के रहने वाले से 02 नग चोरी के मोटर सायकलो को बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है।

उक्त मो०सा० चोर के द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन पर पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के पास से पल्सर- 150 बिना नंबर एवं हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस सीजी 07 बी0वाय 1036 को रविशंकर मार्केट छावनी से चोरी कर बेचने की नीयत से नगर निगम सुपेला के पास छुपाकर रखना बताया था, जिसे आरोपी के द्वारा बिक्री करने के फिराक में ग्राहक ढूंढने की सूचना पर सुपेला चौक के पास गिरप्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से दोनो मोटर सायकल कीमती 80,000/- रू बरामद कर आज दिनांक 09.12.2021 को विधिवत इस्तगासा क्रमांक – 15 / 21 धारा 41 (1+4) / 379 ताहि के तहत गिरप्तार किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रआर-74, भरत यादव, आर. क-1538, उपेन्द्र सिह, आर-164, जुनैद का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button