
दुर्ग । आज रिसाली नगर पालिक निगम के महापौर के चयन में कांग्रेस की तरफ से शशि सिन्हा भाजपा की तरफ से रमा साहू एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की तरफ से सुनंदा चंद्राकार महापौर पद के लिए नामांकन भरे हैं कांग्रेस की रिसाली नगर पालिक निगम में निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन कांग्रेस को प्राप्त हो चुका है मिलाकर 27 हो चुकी है वही भाजपा प्रत्याशी रमा साहू एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं किंतु स्थिति के अनुसार श्रीमती शशि सिन्हा जो वार्ड नंबर 9 की पार्षद हैं के महापौर बनने की प्रबल दावेदारी है आज नामांकन के समय एवं मतदान के समय रिसाली निगम के सभी 40 पार्षद उपस्थित थे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ नरेंद्र भूरे द्वारा मतदान प्रक्रिया पूर्ण कर निर्णय सुनाया गया जिसमें कांग्रेस की श्रीमती शशि सिन्हा पूर्ण बहुमत के साथ रिसाली निगम की प्रथम महापौर निर्वाचित हुई महापौर निर्वाचित होते ही रिसाली निगम में शशि सिन्हा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया बता दें कि रिसाली निगम में प्रथम बार निकाय चुनाव हुए हैं जिसमें कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, रिसाली निगम को बनाने में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बहुत बड़ा योगदान रहा है ऐसे में इस निगम में किसकी सरकार बनेगी इस पर भी सभी की नजर थी कांग्रेस ने यहां पर पूर्ण बहुमत प्राप्त करते हुए 21 सीटों पर विजय प्राप्त की एवं वही छह निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन कांग्रेस को प्राप्त हो गया इस तरह 27 पार्षदों के दम पर कांग्रेस ने रिसाली निगम के महापौर पद पर अपना कब्जा जमा लिया एवं वार्ड नंबर 9 की पार्षद श्रीमती शशि सिन्हा रिसाली नगर पालिक निगम की प्रथम महापौर निर्वाचित हो गई और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया वही चुनाव परिणाम के 14 दिन तक चले कशमकश का अंत हो गया है कांग्रेस की यह जीत आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा ही पहुंचाएगी एवं रिसाली निगम की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा।
कांग्रेस ने यह चुनाव 27 मत से जीत लिया वही अध्यक्ष पद के लिए केशव बंछोर भी 27 मतों से जीत दर्ज कर लिए ।
कांग्रेस के इस बड़ी जीत में प्रदेश संगठन के महामंत्री जितेंद्र साहू की भी पूरे चुनाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही । रिसाली निगम के चुनाव में पूरा संचालन जितेन्द्र साहू के दिशा निर्देश पर हुआ था । संगठन में इस जीत से जितेन्द्र साहू का कद बढ़ गया



