छत्तीसगढ़दुर्ग

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

दुर्ग ग्रामीण /  एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा में मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत ग्राम अछोटी में जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिक व ग्रामवासियों की उपस्थिति में गायत्री मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के द्वारा वेदिक रीति से 15 जोडे का विवाह सम्पन्न हुआ  जिसमे सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा. श्रीमति हेमा साहू सभापति स्वास्थ महिला बाल विकास समिति धमधा.

आकाश कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, नटवर ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा, मंत्री गुरुरुद्र कुमार के पी ए शंकरलाल साहू श्रीमति खेमिन साहू जनपदपंचायत सदस्य,  भूपेंद्र साहू  जनपद पंचायत सदस्य, हीरा लाल वर्मा ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष, रामपाल नाविक ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अहिवारा, सरपंच हेमलाल साहू, संजय पांडेय महामंत्री प्रवेश शर्मा अध्यक्ष युवा भाजपा मंडल अहिवारा रहे ,

आशीर्वाद स्वरूप उपहार में मंत्री जी द्वारा एक एक जोड़ा को 10 हजार रूपये देने की घोषणा की गई, हीरा लाल वर्मा  द्वारा मूर्ति दी गई और आकाश कुर्रे जिला पंचायत सदस्य के द्वारा दीवाल घड़ी वही हीरालाल मार्कण्डेय के ( रिटायर हुवे ) द्वारा गुप्त दान दिया गया ( लिफाफा बंद ) इसके अलावा  नटवर ताम्रकार न,पा, अध्यक्ष द्वारा चांदी की बिछिया .श्री हेमलाल साहू सरपंच ग्राम अछोटी द्वारा टिफिन दिया गया, आईसीडीएस परिवार और गोढ़ी सेक्टर की सुपर वाइजर कुसुम  वर्मा और उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्व पूर्ण सहयोग किया,

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button