अन्‍य

कोरोना वायरस: बीते दिन 23 हजार 529 नए केस, 311 ने गंवाई जान

कोरोना के मामलों में भारी गिरावट: बीते दिन 23 हजार 529 नए केस, 311 मौतें
पीटीआई

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 23 हजार 529 नए कोविड-19 के मामले सामने आए। इस दौरान 28 हजार 718 लोग ठीक हुए और 311 लोगों की मृत्यु हुई। इन मामलों में केरल के 12 हजार 161 नए मामले सामने आए और इस दौरान 155 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 6 हजार 254 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 56 करोड़ 89 लाख 56 हजार 439 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना के कुल आंकड़े – 

सक्रिय मामले: 2,77,020
कुल मामले: 3,37,39,980
कुल डिस्चार्ज: 3,30,14,898
कुल मृत्यु: 4,48,062
कुल वैक्सीनेशन: 88,34,70,578

Related Articles

Back to top button