यूपी (औरेया)/ जब पुलिस वाले ही लुटेरे बन जायें तो जनता कहां जायेगी। ऐसा ही एक ताजातरीन मामला उत्तरप्रदेश के औरैया कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर रक्षक ही भक्षक बना नजर आ रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर, दरोगा और एक हेड कांस्टेबल ने चार दिन पहले कार का पीछा कर औरैया कोतवाली क्षेत्र में आगरा के सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार की रात को फतेहपुर से आगरा 50 किलो चांदी ले जा रहे थे, तभी भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया. पुलिसकर्मियों ने मनीष सोनी से चांदी लूट लिया. इसके बाद एसपी ने छापेमारी करके चांदी को बरामद कर लिया। अब यह चर्चा होने लगी है कि क्या उत्तर प्रदेश की पुलिस अब लुटेरी भी हो गई है? गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ और एसआई के सरकारी आवास से लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर औरैया ले गई है. वहीं एक हेड कांस्टेबल मौके से फरार हो गया है. घटना की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने औरैया पुलिस को कार्यवाही में सहायता की। सर्राफा कारोबारी ने अपने साथ लूट की जानकारी अगले दिन औरैया एसपी को दी, जिस पर औरैया एसपी ने टीम गठित कर मामले का खुलासा करने के लिए मिले इनपुट के आधार पर कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह के सरकारी आवास पर देर रात SOG और पुलिस टीम के साथ एसपी ने छापेमारी की तो मौके से 50 किलो चांदी बरामद हुई. एसपी औरैया और पुलिस टीम ने लूट में शामिल दरोगा चिंतन कौशिक को भी गिरफ्तार कर लिया. मौके से एक हेड कांस्टेबल रामशंकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. लूट के आरोपी पुलिस वालो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है. एडीजी जोन ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Read Next
2 April 2026
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
