छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रतियोगिता: अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी 28 मार्च से शुरू,महापौर ने कार्य स्थल के तैयारियों का प्रभारी व अधिकारियों के साथ निरीक्षण

अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता में 14 टीमो के बीच होगा महा संग्राम:

दुर्ग । महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में 28 मार्च से 31 तक होने वाले अखिल भारतीय हॉकी टूनामेंट की तैयारियों को लेकर प्रभारी व अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। हॉकी प्रतियोगिता स्थल कार्य तैयारी को देखकर महापौर ने खुशी जाहिर की।

28 मार्च को दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक अरुण वोरा द्वारा किया जाएगा। अखिल भारतीय महापौर ट्राफी महापौर कप हॉकी प्रतियोगिता टूनार्मेंट में भाग लेने वाली टीमें महापौर द्वितीय दुर्ग,बिलासपुर,राजनाँदगाव,रायपुर,डी.एच. ए. दुर्ग.कवर्धा,कुरूद, रायगढ़,भुसावल

महाराष्ट्र,कोरबा,सिवनी,झारखंड,जगदलपुर,अमरावती महाराष्ट्र,छग पुलिस,बालाघाट एमपी शामिल है।
महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा युवाओं को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगा। शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है।

निरीक्षण के मौके पर मौजूद सभापति राजेश यादव,शिक्षा विभाग व खेल विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, दीपक साहू,हमीद खोखर, बिजेंद्र भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,

जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,शौएब अहमद,जिला संघ अध्यक्ष अंसार अहमद, जिला हॉकी संघ गुलाब रहमानी,विनोद वाघ, अजय जनजेवाल,सुरेमनी मिश्रा 28 मार्च से 31 मार्च तक स्पर्धा का आयोजन किया गया तय आयोजित है।

यहां पहुंचने वाली टीमों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से खेल मैदान की साफ सफाई भी कराई जा रही है साथ ही बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button