अन्‍य

अहमदाबाद: सेक्स के दौरान प्राइवेट पार्ट में लगाया फेविक्विक, युवक ने तोड़ा दम

नशे में धुत्त शख्स ने सेक्स के दौरान प्राइवेट पार्ट में लगाया फेविक्विक, मल्टीपल ऑर्गन फेस होने से मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

आउटलुक टीम

गुजरात के अहमदाबाद में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां सेक्स के दौरान नए प्रयोग करने से युवक की मृत्यु हो गई। आजतक की खबर के अनुसार मृत युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करने के लिए कंडोम नहीं रखा था जिसके कारण उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर फेविक्विक लगा लिया इससे उसने मल्टीपल ऑर्गन ने काम करना बंद कर दिया और  उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों को नशे की बुरी लत थी।

खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र मात्र 25 वर्ष थी। वह अपनी पूर्व मंगेतर के साथ शारिरीक संबंध बनाने होटल गया था। दोनों को नशे की बुरी लत थी। दोनों का प्लान नशे की हालत में सेक्स करना था। लेकिन, बात तब बिगड़ी जब उनके पास कंडोम नहीं की वजह से शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट पर फेविक्विक लगा ली।

घटना के दूसरे दिन शख्स अंबर टावर के पास बेहोशी की हालत में मिला। जब उसके दोस्तों ने देखा तो उसे घर ले गए। जहां मृतक के परिजनों को लगा की हो सकता है वो ड्रग्स की वजह से बेहोश हो गया होगा, लेकिन जब बहुत समय तक युवक को होश नहीं आया तो उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूरी घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज कर लिया। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि मृतक ने अपने प्राइवेट पार्ट में फेविक्वक लगा लिया था, जिसकी वजह से उसके मल्टीपल ऑर्गन ने काम करना बंद कर दिया था और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अभी विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है उसके बाद चीजे और स्पष्ट हो जाएंगी।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि मृतक दो लड़कियों से साथ होटल आया था। एक लड़की उसके साथ होटल के रूम में गई तो दूसरी स्कूटी लेकर वहां से चली गई। वहीं फेविक्विक के प्रयोग के लिए पुलिस ने बताया कि वे नशे के लिए व्हाइटनरे के साथ फेविक्विक का प्रयोग करते थे, इसलिए वे अपने साथ फेविक्विक लेकर वहां गए थे।

Related Articles

Back to top button