तीन करोड़ मुआवजा राशि तीन सौ मीटर सड़क निर्माण तेजी से/कंग्रेस नेता अस्वनी की पहल रंग लाई
पाटन विधानसभा। पाटन ब्लाक के ग्राम पतोरा के ग्यारह किसानों की जमीन राजस्व विभाग द्वारा मुक्तिधाम पहुँच मार्ग बनाने हेतु अधिकृत की थी।जिन्हें पाटन के एस डीएम विपुल गुप्ता ने कार्यालय में कृषक उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अस्सनी साहू की उपस्थिति में सभी किसानों को मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। ज्ञात हो कि ग्राम पतोरा का मुक्तिधाम गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यहां पर सड़क नही होने के कारण ग्रामीणों को अपने परिजनों को अंतिम सस्कार करने जाने में सड़क नही होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।पूर्व सरपंच अस्सनी साहू द्वारा भाजपा सरकार के पन्द्रह साल के कार्याकाल से मुक्तिधाम पहुँच मार्ग के निर्माण का प्रयास कर रहे थे ।लेकिन यह मांग पूरा नही हुआ ।लेकिन छग में काँग्रेस की सरकार व भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनते ही गांव गांव में विकास की धारा बहने लगीं।जब श्री बघेल का प्रथम बार श्री हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस में आये तब अस्वनी साहू व ग्रामीणों की मांग पर मंच से ही उन्होंने घोषणा की पतोरा के मुक्तिधाम सड़क निर्माण किसानो के मुआबजा सहित सीघ्र निर्माण होगा।
अंततः किसानो व ग्रामीणों की मांग अब पूरी हो गई ही ।लोक निर्माण विंभाग के द्वारा मुआबजा सहित कुल तीन करोड़ की लागत से 3 सौ मीटर मुक्तिधाम पहुँच सड़क निर्माण कार्य पी डब्लु डी विभाग के द्वारा पूर्णता की ओर है।जिन किसानों को मुक्तिधाम पहुँच मार्ग हेतु मुआवजा मिला है।उसमें प्रमुख रूप से विजयकुमार 36 लाख 96 हजार 2 सौ 28 रुपये, सीता गुलशन 9 लाख 47 हजार 2 सौ 95,गांधी राम 7 लाख 33 हजार 3 सौ पचास,हेमराज 7 लाख 93 हजार 6 सौ अस्सी,कल्याण सिंह 10 लाख 65 हजार 65 रूपये, अस्वनी साहू 10 लाख 29 हजार 2सौ 20 रुपये,रामलखन 10 लाख 65 हजार 65 रूपये,सुखीराम 11 लाख 77 हजार 7 सौ 15 रुपये, वीरेन्द्र 10 लाख 75 हजार 3 सौ 5 रुपये, रूपेश 11 लाख 77 हजार 7 सौ पन्द्रह, रजवनतींन 22 लाख 18 हजार 15 रुपये है।



