दुर्ग

निगम द्वारा 24 घंटा एक कर तकनीकी खराबी को किये ठीक, प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के कुछ क्षेत्रों में विगत दिनों 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत नगर, बोरसी, पोटिया कला ,मीनाक्षी नगर, ऋषभ नगर, मिलपारा, गांधीनगर, बघेरा, नयापारा, राजीव नगर, मठपारा, गयानगर, सिकोला भाठा ,सिकोला बस्ती, कर्मचारी नगर, उरला एवं कातुलबोड में जलापूर्ति प्रभावित रही। नया केबल डालकर मरम्मत कार्य किया गया जिससे टंकी में पानी भरने का कार्य जारी शुरू कर दिया गया जिससे रात्रि 9 बजे तक  सभी प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई शुरू हो पाई।

नगर निगम द्वारा 24 घंटे दिन रात एक करके 42 एमएलडी के तकनीकी खराबी को ठीक किया गया। अब आज सुबह से पानी लोगों को निर्बाध मिलेगा। लगातार बारिश होने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार उक्तकार्य को अंजाम दिया है, जिसके परिणाम स्वरूप मरम्मत कार्य संभव हो सका। उक्त कार्य में आरके जैन सहायक अभियंता,  नारायण  सिंह ठाकुर जल निरीक्षक, अभ्युदय मिश्रा प्रभारी जल निरीक्षक एवं वाटर सप्लाई के तकनीकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button