छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग नगर निगम के वरिष्ठ पूर्व पार्षद प्रताप मध्यानी का आज निधन हो गया – देखे खबर

सरल स्वाभाव के धनी ,,हसमुख,,मिलनसार प्रताप मध्यानी जी का आकस्मिक निधन हो गया ,,हैदराबाद अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था इलाज l अजित जोगी की पार्टी  जनता कोंग्रेस के दुर्ग विधान सभा के लिए चुनाव लडे थे शहर के कद्दावर कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी का शनिवार की दोपहर हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया।

वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार कल दुर्ग में होगा । बता दे कि श्री मध्यानी बीते विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। उनकी धर्मपत्नी दीपा मध्यानी भी पूर्व में महापौर का चुनाव लड़कर कड़ी चुनौती पैदा कर दी थी।

प्रताप मध्यानी दुर्ग निगम में पार्षद के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भी रहे है। वे पुराना बस स्टैंड स्थित मध्यानी ऑटो पार्ट्स के संचालक थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं दुर्ग नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद प्रताप मध्यानी जी हम सबके बीच नहीं रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि, शत् शत् नमन 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button