छत्तीसगढ़दुर्ग

दिव्यांग पति-पत्नी के आवासीय पट्टे पर बल पूर्वक कब्जा करने की मिली शिकायत, दंपत्तियों ने अपना हक दिलाने की लगाई गुहार…

दुर्ग / कलेक्टर जनदर्शन में आज बाजार पारा धमधा के दिव्यांग पति-पत्नी ने उन्हें शासन की ओर से मिली शासकीय आवास पट्टे पर नगर के व्यक्ति विशेष के द्वारा बलपूर्वक कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की है। उन्होंने कलेक्टर को अपने आवासीय पट्टे पर हक दिलाने की गुहार लगाते हुए ।

बताया कि उनके द्वारा इस मामले में शिकायत की गई है। लेकिन संतोष जनक हल अब तक नहीं हो सका है। दिव्यांग होने की वजह से उन्हें इस मामले में पहल करने में काफी परेशानी होती है। कलेक्टर ने इस संबंध में अधीनस्थ अमले को मामले के शीघ्रताशीघ्र उचित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में जयंती नगर दुर्ग के वार्ड वासियों ने नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग की है। पार्षद सहित वार्ड वासियों ने कलेक्टर को निवेदन पत्र सौंपते हुए कहा है कि वार्ड में 2 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। वार्ड में जनसंख्या अधिक होने के चलते क्षमता के अनुपात में कम पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों को आंगनबाड़ी की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए परेशानी हो रही है।  उन्होंने एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी खोले जाने की मांग रखी है। इसी प्रकार पाटन के ग्राम बटंग ग्रामीण महिला ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की है। पदमनाभपुर के एक नागरिक ने बी.पी.एल. राशन कार्ड बनाने की मांग की है।

एसबीआई से आहरण नही हो रहा, अगले माह है शादी- ग्राम बोरई की एक महिला ने अपने स्टेट बैंक खाते से आहरण में आ रही दिक्कत की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अनावश्यक कारण से वह अपने खाते में जमा राशि का आहरण नहीं कर पा रही है। आगामी माह में उनका शादी होना है। बेवजह राशि का आहरण नहीं होने के चलते मानसिक परेशानी हो रही है। उन्होंने अपनी समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button