दुर्ग

डे एनयूएलएम के सामाजिक गतिशीलता एवं सस्थागत विकास एवं स्वरोजगार घटक अंतर्गत निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रगति में पाई कमी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कई अधिकारियों को थमाया नोटिस

-प्रगति में सुधार लाने दी चेतावनी अन्यथा होगी कार्रवाई

भिलाई नगर/ भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने डे एनयूएलएम के सामाजिक गतिशीलता एवं सस्थागत विकास तथा स्वरोजगार कार्यक्रम घटक की प्रगति हो कम होने पर नोटिस जारी करते हुए कार्य में सुधार लाने तथा प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार कार्यक्रम घटक, सामाजिक गतिशीलता एवं सस्थागत विकास घटक की प्रगति देखी और प्रगति कम होने पर सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, मिशन मैनेजर एकता शर्मा, नलिनी तनेजा अमन पाटले, शिबा राबर्ट एवं सी.ओ. एस. एस. रिजवी को नोटिस जारी किया है।

स्व सहायता समूह गठन, स्व सहायता समूह का आवर्ती निधि, क्षेत्र स्तरीय संगठन का गठन, क्षेत्र स्तरीय संगठन का आवर्ती निधि एवं शहर स्तरीय संगठन की प्रगति कम पाई गई। गठित पात्र स्व सहायता समूहों एवं स्तरीय संगठनों का एमआईएस पर पोर्टल भी अपडेट नहीं होने पर आवर्ती निधि की प्रगति भी नगण्य मिली। इन सब कारणों से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रगति में तत्काल सुधार लाते हुए सत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button