दुर्ग

झंडा कोष में सराहनीय योगदान के लिए रायपुर और दुर्ग जिला, राज्यपाल के हाथों सम्मानित

दुर्ग / सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सराहनीय योगदान के लिए रायपुर और दुर्ग जिले को सम्मानित किया गया है। राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने इसके लिए कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए यह कोष कार्य करता है।

इसके लिए योगदान जुटाना देश के सुरक्षा के लिए अपना अमिट योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान है। रायपुर और दुर्ग जिले ने इस संबंध में सराहनीय योगदान दिया है। कलेक्टर डॉ. भुरे को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों से जुड़े हुए विषय पर इतनी तत्परता से कार्य किया गया है।

यह सराहनीय पहल है। इस कोष के माध्यम से पूर्व सैनिकों की जरूरत पूरी करने की दिशा में सहयोग मिलता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं पर तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उनके परिजनों का ख्याल रखने का दायित्व हम सबका है। इस दिशा में सभी वर्गों के लोग जितना सहयोग दें, उतना ही अच्छा है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने दोनों जिलों का सम्मान वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2020-21 में किये गये सराहनीय कार्य के लिए किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button