दुर्ग

गुड गवर्नेस के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

दुर्ग / महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को गुड गवर्नेस इनीशिएटिव माॅडल ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत् ग्राम रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। धमधा- प्रशिक्षण में नागरिक सूचना पटल निर्माण, वर्क फाईल संधारण, सात पंजी संधारण एवं जाॅबकार्ड अद्यतीकरण के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम का क्रियान्वयन 20 दिसम्बर से 5 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। जिपं सीईओ अशवनी देवांगन ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देश पर पहले चरण में वर्ष 2019-20 में 3 ग्राम पंचायतों एवं द्वितीय चरण में 2020-21 में 3 ग्राम पंचायतों को माॅडल ग्राम पंचायत बनाया गया। इसके बाद अब वित्तीय वर्ष 2021-22 में तीसरे चरण में जिले की सभी शेष ग्राम पंचायतों को कार्यक्रम के तहत् माॅडल बनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 20 दिसम्बर से 5 जनवरी तक छह चरणों में इसका क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ एवं महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों के साथ मास्क पहनने, सेनिटाइजर करने के निर्देश दिए है।

छह चरणों में किया जाएगा क्रियान्वयनः-गुड गवर्नेस इनीशिएटिव माॅडल ग्राम पंचायत कार्यक्रम का क्रियान्वयन 6 चरणों में पूर्ण किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में फेस 1 एवं फेस 2 में चयनित माॅडल पंचायतों को रिसोर्स ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव का चयन मास्टर ट्रेनर के रूप में किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक भी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देंगे। दूसरे चरण में प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल पंचायतों को छोड़कर शेष सभी पंचायतों के रोजगार सहायक एवं सचिव का जिनको प्रशिक्षण दिया जाना है, उनका क्लस्टर बनाया जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में चयनित पंचायतों के रोजगार सहायक एवं सचिव को चारों गतिविधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चैथे चरण में पूर्ण हुए निर्माण कार्यो की वर्क फाईल तैयार एवं सातों रजिस्टरों को अद्यतीकरण करेंगे। पांचवे चरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश मेश्राम जनपद पंचायत कार्यक्रम अधिकारी भूपेन्द्र देवांगन, संबंधित तकनीकी सहायक या उपअभियंता के माध्यम से गुड गवर्नेस इनीशिएटिव के क्रियान्वयन की माॅनीटरिंग करेंगे। छठवें चरण में इसकी समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button