दुर्ग / केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी गैंदू सतनामी, आत्मज जब्बू सतनामी उम्र 67 वर्ष निवासी डगनिया(ख) थाना धमधा केन्द्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। उक्त दंडित बंदी का कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर श्री शंकराचार्य इस्टीट्यूट आफ साइंस जुनवानी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 20 सिंतबर 2020 को मृत्यु हो गया था। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 28 जनवरी 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।