
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 11:03 AM (IST)
बिलासपुर। Weather News: नमी युक्त हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। रातें सर्द होने लगी है। बिलासपुर में शनिवार की सुबह ठंड का अहसास हुआ। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं रात में पारा 18.6 तक आ गया है। जिस वजह से सुबह ठंड रहती है। मौसम विभाग के मानें तो 31 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे।लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण आज को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बस्तर संभाग में पूर्व से नमी युक्त हवा आने के कारण आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 31 अक्तूबर के बाद हवा की दिशा पूर्वी/दक्षिण पूर्वी होने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है। जिसके कारण में आंशिक रूप से बादल छाने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान का ट्रेंड वृध्दि की ओर रहने की संभावना है। वहीं ठंड और आने वाली शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने बुजर्गों एवं बच्चों की सेहत को लेकर खास ध्यान देने की बात कही है। रोजाना गर्म पानी पीने की आदत बनानी होगी।पेंड्रारोड में पारा 13 डिग्री के करीबबिलासपुर से ज्यादा ठंड रात में पेंड्रारोड में पड़ रही है। न्यूनतम तापमान यहां 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा है। तापमान में अभी आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।प्रमुख शहरों का तापमानशहर अधिकतम न्यूनतमबिलासपुर 30.7 18.6पेंड्रारोड 29.1 13.5अंबिकापुर 27.7 15.9जगदलपुर 30.3 19.6माना 30.7 18.6
Posted By: sandeep.yadav