छत्तीसगढ़

Today In Raipur: दिन की शुरुआत नईदुनिया आज 30 अक्‍टूबर की डायरी के साथ

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 06:20 AM (IST)

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रायपुर शहर में आज यानि 30 अक्टूबर को होने वाले कई आयोजनों के बारे में जानिए। चार दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक माटी शिल्प हाट का बूढ़ातालाब में शुभारंभ : पारंपरिक कला संस्कृति को बढ़ावा देने शहर के ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब में छत्तीसगढ़ लोक माटी शिल्प हाट का आयोजन नगर निगम, जिला पंचायत और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड मिलकर कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 30 अक्टूबर की शाम को इस शिल्प हाट का शुभारंभ करेंगे। दो नवंबर तक आयोजन किया जाएगा।इस शिल्प हाट में मिट्टी, गोबर के दीये, पूजन सामग्री, मिलेट्स के फूड प्रोडक्ट के साथ ही शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियां विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का समापन: साइंस कालेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का समापन शाम 7:30 बजे से।सफाई व्यवस्था निरीक्षण: राजधानी के विभिन्न वार्डों में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह 7 बजे से।रोका-छेका अभियान: राजधानी के विभिन्न वार्डों में नगर निगम द्वारा रोका-छेका अभियान सुबह 8 बजे।नवकार जाप: सदर बाजार जैन मंदिर में नवकार जाप रात 8 बजे से।प्रवचन: रायपुर के शैलेंद्र नगर के मुकीम भवन में हेमंत मुनि और सौरभ मुनि चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.45 बजे से देंगे।बैठक: डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में कोरोना महामारी को लेकर बैठक सुबह 11 बजे।प्रवचन: टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में साध्वी का प्रवचन सुबह 9 बजे से शुरू होगा।बैठक: जिला चिकित्सालय में कोरोना महामारी को लेकर बैठक दोपहर 1 बजे।प्रवचन: सदरबाजार ऋषभदेव जैन मंदिर में साध्वी सुभद्रा श्री का प्रवचन सुबह 8.45 बजे से।समीक्षा बैठक: रायपुर के कलेक्टर सभाकक्ष में कई विभागों की समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे होगी।

Posted By: Kadir Khan

 

Related Articles

Back to top button