
Publish Date: | Tue, 30 Nov 2021 11:49 PM (IST)
धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लैप्स होने की जानकारी के बाद शहर व गांवों के चयनित हितग्राहियों में हड़कंप मच गया है। शहर में 1100 आवास और ग्रामीण अंचलों में 3600 आवास पिछले साल से स्वीकृत है। लेकिन राशि नहीं मिलने से इन लोगों का आवास बनाने का सपना अधूरा है। अब चयनित हितग्राही नगर निगम व कलेक्टोरेट कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू हो कर दिया है, इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।धमतरी जिले के 370 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 में 3600 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन स्वीकृति के बाद अब तक डेढ़ से दो साल में हितग्राहियों के लिए आबंटन प्राप्त नहीं हुआ। जबकि चयनित हितग्राहियों को शासन से राशि आने का बेसब्री से इंतजार है। राशि के अभाव के चलते वर्ष 2021-22 के लिए शासन से पीएम आवास के लिए लक्ष्य ही प्राप्त नहीं हुआ। उलटे केंद्र सरकार से आदेश जारी हुआ है कि अब छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के लिए स्वीकृत राशि लेप्स हो जाएगा, इससे चयनित सभी हितग्राहियों में आक्रोश है। अब ऐसे हितग्राही सही जानकारी लेने कलेक्टोरेट, जिला पंचायत कार्यालय तक सफर करने लगा है। फिलहाल अभी उन्हें राशि लेप्स होने की बात का यकीन नहीं हो रहा है।नगर निगम धमतरी में 1100 पीएम आवास स्वीकृतनगर निगम धमतरी के 40 वार्डों के लिए पिछले साल से 1100 पीएम आवास स्वीकृत है। बकायदा नगर निगम ने डीपीआर शासन को भेज चुका है। इधर चयनित हितग्राहियों में खुशी था, लेकिन अचानक पीएम आवास योजना की राशि लेप्स होने की जानकारी होने से वे परेशान हैं। पिछले दिनों शहर के नवागांव वार्ड निवासी प्रेमबाई, यास्मिन, सलमा आदि महिलाएं वार्ड पार्षद अवैश हाशमी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी पीड़ा बताकर पीएम आवास के लिए राशि दिलाने की मांग की है। इस वार्ड में 150 आवास स्वीकृत है, जिसमें अधिकांश का नहीं बन पाया है। कलेक्टर पीएस एल्मा ने वार्डवासियों की मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
Posted By: Nai Dunia News Network




