छत्तीसगढ़

सरगुजा जिले में जमीन विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसगा लखनपुर निवासी भोज राम अपने परिवार के साथ 15 जनवरी 2024 को अपनी भांजी के घर ग्राम बरढ़ोढ़ी में मेहमानी करने आया था। भोज राम ने 17 जनवरी को बरढ़ोढ़ी में खेत के पास पेड़ पर फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था। सरगुजा जिले में जमीन विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार को भाई ने विवाद करते हुए घर से निकाल दिया था। 5 महीने बाद पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button