
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 09:05 AM (IST)
बिलासपुर। Sports News: क्रिकेट संघ बिलासपुर ने शुक्रवार को अंडर 14 संभावित टीम की घोषणा किया। 46 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 30 अक्टूबर को दोपहर दो बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सलेक्शन मैच और स्किल कैंप होगा। जिसके बाद फाइनल टीम घोषित होगी। कोरोना महामारी के बीच अब तक क्रिकेट ग्रुप मैच संभव नहीं हुआ। हालात काबू में आने के बाद अब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने अनुमति प्रदान किया।जिसके बाद क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर 14 टीम के लिए ट्रायल प्रारंभ किया। संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल की मानें तो ट्रायल राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 27 अक्टूबर को लिया गया। जिसमें 94 खिलाड़ियों ने अपने हुनर का ज़ौहर दिखाया। चयनकर्ता देवेन्द्र सिंह, बुरहानुद्दीन, शब्बीर अली रिजवी और अभिषेक सिंह ( चुनमुन) ने खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी छेत्ररक्षण, फिटनेस और क्रिकेट स्किल का आकलन करने के पश्चात ही संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कल फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। अंडर 14 इंटर डिस्ट्रिक एलिट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट दिसंबर या जनवरी महीने में संभावित है।अंडर 14 टीम के संभावित खिलाड़ीआदित्य श्रीवास्तव, विग्नेश गिरी, शैवाल सरकार, अक्षत श्रीवास्तव, आशुतोष अवस्थी, आरुष कापसे, अरहम अहमद, प्रखर पांडे, आदित्य जीवनानी, वंश खालानी, कनिष्क शर्मा, आर्यन सिंह, समर्पित राज एंडराज, रणवीर चड्ढा, अयानवीर सिंह भाटिया, अंचित सक्सेना, सूर्यांश स्वर्णकार, प्रथम तिवारी, आकाशदीप सिंह, आर्यन संजय सिंह , गुणवंत अवस्थी, आकाश प्रताप राठौड़, अरमान पटेल, सैय्यद जैद जावेद अली, अतुल्य वैष्णव, नैतिक नामदेव, यशराज सिंह ठाकुर, हर्षित सिंह, वीर चावला,जसराज, टी एल कार्थिकेन, धनजय नायक,विक्रांत कश्यप, उत्कृष्ट तिवारी, वैभव जयसवाल, अरिहान श्रीवास्तव, उत्कर्ष तिवारी, गौरव रजक, रिषभ शर्मा, कार्तिक परोहा, मोहम्मद दानिश, प्रखर भूपेंद्र पांडे, सागर सिंह है।
Posted By: sandeep.yadav




