छत्तीसगढ़

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Publish Date: | Mon, 01 Nov 2021 09:20 PM (IST)

Raipur News: रायपुर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कालीबाड़ी चौक में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कार्य किया है। जिसमें ग्रेनाइट, म्यूरल आर्ट से आकर्षक स्वरूप दिया गया। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से किए गए इस कार्य को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 40 दिनों में पूरा किया है।इस दौरान गृहमंत्री ताम्र्ध्वज साहू, महापौर एजाज ढेबर सहित धरसीवां विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, रायपुर नगर निगम कमिश्नर, सह प्रबंध संचालक प्रभात मलिक, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआइसी. सदस्य सतनाम सिंह पनाग, जितेंद्र अग्रवाल, सुंदर जोगी, अनवर हुसैन, अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उ्पस्थित रहे। राज्य स्थापना दिवस पर निगम ने कराई शहर में लगी मूर्तियों की सफाई छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव पर सोमवार को नगर निगम, रायपुर ने शहर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई कराई। इसके लिए महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, आयुक्त प्रभात मलिक ने निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम को खास तौर पर निर्देशित किया था। रायपुर के टाउनहाल परिसर एवं रायपुर कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्तियों की सफाई की गई।ठीक इसी तरह जीई रोड में कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डा. आंबेडकर की प्रतिमा, छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी कार्यालय के समीप स्थित त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार हरि सिंह ठाकुर की प्रतिमा, सुंदर नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक पं. सुंदरलाल शर्मा की मूर्ति की सफाई की गई।

Posted By: Ravindra Thengdi

 

Related Articles

Back to top button