छत्तीसगढ़

Rail News in Bilaspur: 41 साल 10 महीने सेवा देने के बाद मुख्य कार्यालय अधीक्षक सेवानिवृत्त, समारोह कर दी विदाई

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।Rail News in Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के दो रेल कर्मचारी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। अवकाश की वजह से दोनों को समारोह कर रेलवे के अधिकारियों ने विदाई दी। गजानन वासुदेव फडके मुख्य कार्यालय अधीक्षक परिचालन विभाग एवं नन्द किशोर बडगे, उप महाप्रबन्धक (सामान्य) विभाग में कार्यालय सहायक से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य कार्यालय अधीक्षक गजानन वासुदेव फडके ने सात दिसंबर 1979 से परिचालन विभाग में कार्य शुरू किया गया था। प्रथम रेल सप्ताह समारोह वर्ष 2004 में व 2011 में महाप्रबंधक पुरस्कार से नवाजे गए थे। इसके साथ ही उन्हें प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक पुरस्कार से दो बार सम्मानित किया गया है।प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त विदाई समारोह में मुख्य रूप से प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक छत्रसाल सिंह , मुख्य मालभाड़ा प्रबंधक आर रमन, मुख्य जन संपर्क अधिकारी साकेत रंजन, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (यात्री) डा. एसएन मुखर्जी, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल) अवधेश त्रिवेदी, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) विशाल गर्ग, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक(फोईस) आरजे शर्मा सहित परिचालन विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।इस दौरान अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों कर्मचारियों के कार्यशैली की जानकारी दी। बताया गया कि गजानन वासुदेव बिलासपुर कंट्रोल आफिस में फैक्स मशीन ओपरेट करने वाले प्रथम कर्मचारी थे। 2004 में उनकी पदस्थापना मुख्य कार्यालय अधीक्षक महाप्रबंधक सचिवालय में हुई।यूनियन में ब्रांच सचिव के रूप में कार्य करने के साथ ही साथ हिंद मजदूर सभा नई दिल्ली द्वारा इनका चयन हिंद मजदूर सभा के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक के पद पर किया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में इन्हे प्रशिक्षण का दायित्व भी दिया गया था।

Posted By: anil.kurrey

 

Related Articles

Back to top button