छत्तीसगढ़

प्रदेश में तेज गर्मी और लू का कहर जारी

प्रदेश में तेज गर्मी और लू का कहर जारी है। रायपुर और बिलासपुर में शनिवार को भी लू के हालात रहे। दिन का अधिकतम तापमान आज भी 46 डिग्री के आसपास रहा। रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

यह 31 मई के मुकाबले थोड़ा कम है, फिर भी दिनभर तेज गर्मी महसूस की गई। महासमुंद और आसपास हल्की बारिश हुई। इस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य में लू के हालात बने रहने की आशंका जताई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button