![political news in bilaspur e0a49ce0a4ac e0a4ace0a498e0a587e0a4b2 e0a4b0e0a4bee0a49ce0a4a8e0a580e0a4a4e0a4bf e0a495e0a4be abcd e0a4b8e0a580e0a496 618016cb9e5b9](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/political-news-in-bilaspur-e0a49ce0a4ac-e0a4ace0a498e0a587e0a4b2-e0a4b0e0a4bee0a49ce0a4a8e0a580e0a4a4e0a4bf-e0a495e0a4be-abcd-e0a4b8e0a580e0a496_618016cb9e5b9.jpeg)
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।Political News in Bilaspur: पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भूपेश बघेल राजनीति की ABCD सीख रहे थे उस वक्त मैं केंद्र में मंत्री पद उसके बाद छत्तीसगढ़ में 13 सालों तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी पूरी कर रहा था। इसलिए डा. रमन को अपनी पूछपरख के लिए भूपेश बघेल की आवश्यकता नहीं है।पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ी थी। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर कहा कि विकास ही हमारा मुख्य मुद्दा होगा। मुख्यमंत्री का चेहरा और उनकी अपनी दावेदारी के सवाल पर मौन सहमति भी चेहरे से नजर आई। दावेदारी के सवाल को उन्होंने सीधेतौर पर इन्कार नहीं किया। प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बस्तर में किसानांे और आदिवासियों की हालत ठीक नहीं है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश के करोड़ों रुपये उत्तरप्रदेश में बांटकर प्रियंका गांधी को खुश करने में लगे हुए हैं। कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि ढाई साल में जो छत्तीसगढ़ दिख रहा है। ऐसी छत्तीसगढ़ महतारी की कल्पना उन्होंने कभी की ही नहीं। बदहाल और बुरा हाल है छत्तीसगढ़ का। कानून व्यवस्था लचर हो गई है। आम आदमी का जीवन पूरी तरह असुरक्षित है। कांग्रेस के नेता कभी भी अधिकारियों की पिटाई कर देते हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच ढाई-ढाई साल का पेंच फंसा हुआ है। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने की चिंता में ही मगन हैं। इसलिए उन्हें प्रदेश की चिंता नहीं है। कांग्रेस का अंतर्कलह सार्वजनिक हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के किसी भी थर्मल प्लांट में कोयले की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार दोषी है। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के सवाल पर कहा कि फिलहाल यह संभव नहीं है।स्व. खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलिडा. रमन पूर्व मंत्री स्व. मूलचंद खंडेलवाल के साई मंगलम स्थित निवास पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की व सांत्वना जताई।
Posted By: anil.kurrey