अन्‍य

…परेशान हुए अमरिंदर सिंह, कहा- मैं पूर्व मुख्यमंत्री नहीं

आउटलुक ब्यूरो

इस वक्त पंजाब कांग्रेस का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं, अमरिंदर को बैकफुट पर लाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन, इन सब के बीच वो व्यक्ति परेशान हो गए हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना देना ही नहीं है।

हम बात कर रहे हैं फुटबॉलर खिलाड़ी अमरिंदर सिंह की। अमरिंदर सिंह ने मीडिया से अपील करते हुए कहा है कि कृप्या उन्हें टैग न करें, वो खिलाड़ी हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री नहीं। उन्होंने टैग करते हुए और चुटकी भरे अंदाज में लिखा, “प्रिय समाचार मीडिया, पत्रकार, मैं अमरिंदर सिंह, भारतीय फुटबॉल टीम का गोलकीपर हूं, न कि पंजाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।”

Related Articles

Back to top button