छत्तीसगढ़

मानसून बुधवारको सुकमा से थोड़ा आगे बढ़कर बीजापुर में प्रवेश कर चुका

मानसून बुधवारको सुकमा से थोड़ा आगे बढ़कर बीजापुर में प्रवेश कर चुका है। अगले एक-दो दिन में बस्तर के शेष हिस्से में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 17 जून से राज्यभर में बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। मानसून 8 जून को सुकमा पहुंचा था। तब से वह 4 दिन अटका रहा। इस दौरान मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहीं। फिर भी पड़ोसी राज्यों के आसपास बने सिस्टम के कारण जून में अब तक अच्छी बारिश हो गई है। राज्य के 9 जिलों में औसत से ज्यादा और तीन जिलों में सामान्य बारिश हो चुकी है। हालांकि शेष 21 जिलों समेत पूरे प्रदेश में औसत से कम बारिश हुई है। कम वर्षा की भरपाई अगले 10 दिनों में होने के आसार हैं।

मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान राज्यभर में 1143 मिमी बारिश होती है। 1 से 10 जून तक प्रदेश में 18.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। ये औसत से 33% कम है। यह मानसून सीजनल बारिश के रूप में दर्ज होगी। मानसून अरब सागर और पश्चिमी भारत में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान बीजापुर में बारिश हुई। इस दौरान करीब 50 मिमी पानी बरस गया। बीजापुर के अलावा उसूर में 43, ओरछा, नारायणपुर और कटेकल्याण में 30, भोपालपट्टनम व पखांजूर में 20, दंतेवाड़ा में 21, कोंडागांव में 17, लोहंडीगुड़ा में 16 तथा अन्य कई जगहों पर हल्की बारिश हुई।बारिश के कारण बस्तर संभाग में दिन का तापमान काफी कम हो गया है। जगदलपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button