
Publish Date: | Mon, 01 Nov 2021 09:00 PM (IST)
Membership Drive Of Congres: रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव चंदन यादव ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुस्र्आत की। मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा पहले सदस्य बने। राजधानी रायपुर के टर्निंग प्वाइंट चौक पर आयोजित सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री ने रसीद काटकर वर्मा को सदस्य बनाया। इसके बाद 50 सदस्य बनाए गए। मुख्यमंत्री बघेल अपने बूथ पर सदस्यता लेंगे और खुद 21 नए सदस्य बनाएंगे।सात साल पहले की सदस्यता का कराना होगा नवीनीकरणराजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सात साल पहले जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी, उन्हें खुद की सदस्यता का नवीनीकरण कराना होगा। बघेल ने कहा कि जब मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था, तब यहां चार लाख सदस्य थे। पिछले अभियान में यह संख्या बढ़कर 6 लाख 2 हजार 973 हो गई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के साथ पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। हम सरकार के कामकाज को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा।इसके तहत पांच रुपये का शुल्क देकर सदस्य बना जा सकेगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटियों को प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करनी है। इसके लिए एक से 15 अप्रैल तक का समय तय हुआ है। इसमें संगठन चुनाव लड़ने योग्य सदस्यों की सूची होगी। प्राथमिक सदस्यों की सूची प्रकाशित होने के अगले दिन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अप्रैल को ब्लाक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नए सदस्यों की स्क्रूटनी होगी, इसमें कोई आपराधिक छवि का व्यक्ति होगा, तो उसको निकाल दिया जाएगा।सभी वर्ग के लोग बन सकते हैं सदस्यमुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता सभी वर्ग के लिए हो रही है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता, प्रोफेशनल और पत्रकार भी सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक गुस्र् चंदूलाल चंद्राकर पत्रकार थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मोतीलाल वोरा भी पत्रकार थे।यह नेता थे मौजूद सदस्यता अभियान की शुस्र्आत में मुख्यमंत्री बघेल के साथ प्रभारी सचिव चंदन यादव, मंत्री मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, फूलो देवी नेताम, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, राजेंद्र तिवारी, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, सुशील आनंद शुक्ला, शिव सिंह ठाकुर, प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
Posted By: Ravindra Thengdi