छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में चार भाइयों ने मिलकर अपने ही दो सगे भाइयों की हत्या कर दी

जमीन विवाद में चार भाइयों ने मिलकर अपने ही दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जमीन को लेकर भाइयों में आपसी रंजिश थी। इससे सात भाई दो गुट में बंट गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के चार भाइयों ने मिलकर दो सगे भाइयों को मार डाला। पुलिस के अनुसार मुंगेली के बुधवारा निवासी तोरण पाटले के 7 बेटे भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल और नरेन्द्र हैं। जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर सभी भाई दो गुट में बंट गए थे।

पिता तोरण पाटले बेटा केजू पाटले, माखन पाटले व रागवली पाटले के पक्ष में थे। 25 अगस्त को गीगतरा गांव में भागबली पाटले व वकील पाटले खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, मीनाक्षी, रजनी, लल्ला व चित्रलेखा ने भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले व संतोषी पर हत्या करने की नीयत से लाठी व डंडे से हमला किया। इस बीच, केजू ने ट्रैक्टर को भागबली व वकील के ऊपर चढ़ा दिया। इससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल वकील पाटले को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने गांव में दोनों तरफ घेराबंदी कर आरोपी केजूराम, चित्ररेखा, रजनी, मीनाक्षी, माखन के बेटे को हिरासत में लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल वकील पाटले, कौशल व संतोषी को थाने के गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button