व्यापार

LPG सिलेंडर बजट के बाद सस्ता हुआ महंगा? चेक करें 2 फरवरी के रेट

बजट के बाद एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? अगर यह जानना चाहते हैं तो बता दें  एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 91 रुपये घट गए हैं। ज्यादा, खुश होने की जरूरत नहीं। यह कमी गैर-सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर में नहीं बल्कि कामर्शियल सिलेंडरों में की गई है। बता दें पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में राहत जारी है। वह भी तब जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव आसमान छू रहे हैं।
2 फरवरी को दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले इंडेन घरेलू सिलेंडर का रेट अभी 899.50 रुपये में ही मिलेगा। वहीं, कोलकाता वालों को 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 926 रुपये में मिलेगा। अगर बात करें मुंबई की तो यहां भी दिल्ली के रेट पर ही सिलेंडर उपलब्ध होगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत होगी 915.50 रुपये।

2 फरवरी 2022 यानी आज इस रेट पर मिल रहे 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
1 फरवरी 2021899.5926899.5915.5
1 जनवरी 2021899.5926899.5915.5
1 दिसंबर 2021899.5926899.5915.5
1 दिसंबर 2021899.5926899.5915.5
1 नवंबर 2021899.5926899.5915.5
अक्टूबर 6, 2021899.5926899.5915.5
अक्टूबर 1, 2021884.5911884.5900.5
सितंबर 1, 2021884.5911884.5900.5
अगस्त, 18, 2021859.5886859.5875
अगस्त, 1, 2021834.5861834.5850
जुलाई 1, 2021834.5861834.5850
जून 1, 2021809835.5809825
मई 1, 2021809835.5809825
अप्रैल 1, 2021809835.5809825
मार्च 1 , 2021819845.5819835
फरवरी 25 , 2021794820.5794810
फरवरी 15 , 2021769795.5769785
फरवरी 4 , 2021719745.5719735
जनवरी 1 , 2021694720.5694710

स्रोत: IOC

अक्टूबर से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग है और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।  ऐसे में बहुत कम संभावना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें। कामर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव हो सकता है।

कच्चे तेल के दाम में लगी आग से होने वाले नुकसान की भरपाई चुनाव बाद हो सकती है। जानकारों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है तो एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। वहीं  इस बार कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 91 रुपये की कमी की गई है। पिछले महीने करीब 100 रुपये सस्ता हुआ था। 

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
फरवरी 1, 20211907198718572040
जनवरी 1, 20211998.520761948.52131
दिसंबर 1, 20212101217720512234
नवंबर 1, 20212000.52073.519502133
अक्टूबर 1, 20211736.51805.516851867.5
सितंबर 1, 202116931770.51649.51831
अगस्त 18, 20211640.51719.515971778.5
अगस्त 1, 202116231701.51579.51761
जुलाई 1, 20211550162915071687.5
जून 1, 20211473.51544.51422.51603
मई 1, 20211595.51667.515451725.5
अप्रैल 1, 2021164117131590.51771.5
मार्च 1, 202116141681.51563.51730.5
फरवरी 25, 20211519158414681634.5
फरवरी 15, 20211523.5158914731639.5
February 4, 202115331598.51482.51649
जनवरी 1 , 2021694720.5694710

स्रोत: IOC


बता दें सितंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच एलपीजी घरेलू सिलेंडर केवल 15 रुपये महंगा हुआ। एक सितंबर 2021 को दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपये था, 6 अक्टूबर को 15 रुपये बढ़कर 899.50 रुपये का हो गया। 6 अक्टूबर के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि इस दौरान कच्चे तेल के दाम में काफी उछाल आ चुका है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button