छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की अपने भाई के साथ बैंक पहुंची थी। इसी दौरान बाहर एक युवक ने उसके पेट में धारदार हथियार (चाकू) से कई वार किए और गला रेत दिया। फिर वहां से भाग निकला था। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी दुर्गेश प्रजापति(29) को मरवाही के चिचगोहना गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।पेंड्रा पुलिस ने मामले का खुलासा कर बताया कि मृतका रंजना और दुर्गेश के बीच प्रेम संबंध था। ब्रेकअप होने के बाद रंजना ने पिछले 2 महीने से बातचीत बंद कर दी थी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। दुर्गेश अपना गिफ्ट और मोबाइल वापस करने के लिए दबाव बनाने लगा और उसे मिलने बुलाया। सामान वापस नहीं लौटाने पर उसने हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने ऑनलाइन साइट से 15 दिन पहले चाकू मंगवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button