दुर्ग। जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत पाटन विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 20 निर्माण कार्यो के लिए 97 लाख 59 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अकतई आश्रित ग्राम चारभांठा निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत अकतई वसुधंरा मंदिर के पास कक्ष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत अमेरी दामाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत उफरा आदिवासी पारा सार्वजनिक सामुदायिक भवन में किचन शेड निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत औंधी मुख्य मार्ग से शीतला तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत करगा लीला चौरा से मुख्य मार्ग तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कुर्मीगुण्डरा कोसरिया पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत खम्हरिया कु. वार्ड क्र. 13 में शहीद भगत सिंह चौक में ग्रील सहित सार्वजनिक मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खोला यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम पंचायत गुजरा बाजार चौक कुर्मी पारा में कलामंच निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गुढ़ियारी आश्रित ग्राम आमालोरी वार्ड क्र. 15 में कलामंच सहकक्ष निर्माण हेतु 3 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत घुघवा ज शमशाम घाट में प्रतिक्षाल्य निर्माण हेतु 4 लाख 79 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जमराव गुरूवडीह तालाब के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेेतु 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जरवाय सतनामी पारा में कलामंच निर्माण हेतु 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जरवाय एम वार्ड क्र.1 एवं 16 में सी.सी. रोड निर्माण 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत तर्रीघाट वार्ड क्र. 20 संतोषी पारा में कलामंच निर्माण हेतु 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत तर्रा में कलामंच सह कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत धौराभांठा राकेश ठाकुर के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत नवागांव बी बस स्टाप से धमना रोड तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत भनसुली के चांदनी चौक वार्ड क्र. 04 में कलामंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को दिया गया है।
Read Next
4 June 2024
दुर्ग शहर के जिस साई द्वार से खुशबू उठनी चाहिए, वहां से दिन–रात दुर्गंध उठता
4 June 2024
मतगणना स्थल की तैयारी का ऑब्जर्वरों ने किया निरीक्षण
18 May 2024
छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर 4 छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
6 May 2024
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अपील: स्वयं करें मतदान; परिवार, पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए करें प्रेरित
5 May 2024
दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत चारों मंडल के महिला मोर्चा द्वारा महतारी सम्मान समारोह आयोजित
4 May 2024
आद्तन अपराधी अमित जोश के खिलाफ एक बार फिर मामला दर्ज
3 May 2024
लोकसभा चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों का हुआ आगमन, एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया स्वागत
1 May 2024
ईव्हीएम कमिश्निंग प्रारंभ हुई, मतदान दल प्रशिक्षण एवं कमीश्निंग कार्य का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
30 April 2024
गीला और सूखा मिक्स कचरा देने वालों से निगम सख्ती से पेस आ रहा
30 April 2024
शातिर वाहन चोर चढ़े दुर्ग पुलिस के हत्थे
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...




