खेल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये दो बड़े मैच विनर




आईपीएल 2024 के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है. मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दोहपर 3:30 बजे से शुरू होगा. एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 3 मैच जीतने के साथ 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी, लेकिन मुंबई इंडियंस को उसके पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी. इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दो बड़े झटके लगे हैं. टीम के दो मैच विनर इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे. दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की है.

दो मैच विनर नहीं खेलेंगे मैच

दिल्ली कैपिटल्स के ईशांत शर्मा और डेविड वॉर्नर चोटिल होने के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले में नहीं खेलेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. दोनों खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के पिछले मैच में भी नहीं खेले थे. वॉर्नर को इस महीने की शुरुआत में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अंगूठे में चोट लग गई थी, जबकि ईशांत पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं. गांगुली ने कहा, ‘डेविड वॉर्नर और ईशांत शर्मा दोनों चोटिल हैं और कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button