छत्तीसगढ़/- बालोद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ 53 वर्षीय मंडी सब इंस्पेक्टर गंगाधर टंडन ने अपनी प्रेमिका का लाठी-डंडे से पीटकर क़त्ल कर दिया।उसने इस राज को छुपाने के लिए फर्श पर लगे खून को साफ कर दिया। घटना की खबर जब मकान मालिक को लगी, तो उन्होंने बालोद सिटी पुलिस को खबर दी। तत्पश्चात, मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन पर अपराधी के बताने पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अपराधी के खिलाफ धारा 302 एवं साक्ष्य छिपाने के मामले में धारा 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर गंगाधर टंडन को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।घटना पांडेपारा की है। दरअसल, अपराधी गंगाधर टंडन बालोद जिला में मंडी उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ था। उसका वर्तमान में कवर्धा जिला ट्रांसफर हो गया है। बालोद में काम करने के चलते ही अपराधी उपनिरीक्षक को सीमा से प्यार हो गया। चर्चा में यह भी कि महिला के पति की मौत के पश्चात् वह अनुकंपा नियुक्त पर पदस्थ थी। इसके बाद ही अपराधी से महिला की जान पहचान हुई। फिर दोनों में नजदीकी बढ़ने के साथ साथ प्यार का परवान चढ़ने लगा। और इसके बाद दोनों एक मकान किराए पर लेकर लिव इन रिलेशन में पति-पत्नी की भांति रहने लगे थे। इसी बीच महिला की सेहत खराब रहने लगा। उसके उपचार में भी ज्यादा रुपये खर्च होने लगे। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े भी होने लगे। तत्पश्चात, प्रेमी ने रविवार को उपचार में रुपये खर्च होने के कारण प्रेमिका की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौड़ ने कहा कि मृतिका सीमा धनगुन बीमार रहती थी तथा उपचार में ज्यादा पैसे खर्च होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 4 जून की रात भी विवाद हुआ, जिससे आक्रोशित होकर अपराधी मंडी उपनिरीक्षक ने लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पीट-पीटकर महिला का क़त्ल कर दिया। फिलहाल, अपराधी को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
