छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर भूतेश्वर महादेव स्थित

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर भूतेश्वर महादेव स्थित है। अर्धनारीश्वर स्थिति में मौजूद इस शिवलिंग की लंबाई 80 फीट है, जिसका व्यास 290 फीट है। माना जाता है कि विशाल शिवलिंग का आकार लगातार बढ़ रहा है, जिसके कई भौतिक प्रमाण भी मिलते हैं।

आज सावन के पहले सोमवार हम आपको इस अलौकिक शिवालय के दर्शन कराने के साथ ही इससे जुड़े रहस्य भी बताएंगे। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भूतेश्वर महादेव में भक्तों में भीड़ उमड़ रही है।पहाड़ों और वनों से घिरे विशाल शिवालय को भूतेश्वर नाथ या फिर भकुर्रा महादेव के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में इसकी लंबाई 80 फीट और इसकी परिधि 290 फीट है, जिस वजह से इसे विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग का दर्जा भी मिला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button