छत्तीसगढ़

Crime News: पत्नी से मारपीट, बीच-बचाव करने पर ससुर की कर दी पिटाई

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 09:11 AM (IST)

बिलासपुर। Crime News: पत्नी से मारपीट कर रहे युवक को उसके ससुर ने समझाइश दी। इस पर युवक ने अपने ससुर की भी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।सरकंडा क्षेत्र के मोपका गोंडपारा में रहने वाले ननका साहू राजमिस्त्री हैं। उनकी बेटी मीरा अपने पति के साथ राजकिशोर नगर में रहती है। शुक्रवार की शाम सात बजे वे अपनी बेटी के घर गए। इस दौरान उनका दामाद गंगा मीरा से मारपीट कर रहा था। बेटी की पिटाई होते देख राजमिस्त्री ने बीच-बचाव की। साथ ही अपने दामाद को पारिवारिक जिम्मेदारी को संभालने कहा।ससुर की समझाइश से नाराज दामाद राजमिस्त्री से ही उलझ गया। उसने पति-पत्नी के बीच में आने पर अपने ससुर से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए ससुर की पिटाई कर दी। साथ ही उनकी उंगलियों को दांतो से काट लिया। उनके शोर मचाने पर पास में ही रहने वाले मुकेश यादव और भोला ठाकुर वहां पहुंचे। दोनों ने मिलकर किसी तरह बीच-बचाव किया। लहूलुहान राजमिस्त्री ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस दामाद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।पत्नी को दी धमकीअपने पिता की पिटाई होते देख मीरा ने भी बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान गंगा ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसे घर से निकाल देने की बात कही। पति के गुस्से को देख महिला ने आसपास के लोगों को बीच-बचाव के लिए बुलाया।

Posted By: sandeep.yadav

 

Related Articles

Back to top button