क्राइमछत्तीसगढ़

Crime Breaking : लोकेशन एक्टिव करने के नाम पर बेकरी कर्मचारी से ठगी, ऑनलाइन खाते उड़ा दिए 80 हजार…

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में बेकरी कर्मचारी के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 80 हजार रुपए पार हो गए। घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी है। इस मामले में बेकरी कर्मचारी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सत्यम बेकरी दुर्ग में काम करने वाले धर्मेन्द्र सिंह पिता राम सनेही सिंह (28) ने थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। धर्मेन्द्र सिंह मूल रूप से ग्राम पुरावसकला मोहर सिंह पटेल कापुरा थाना सिहोनिया जिला मुरैना तहसील अम्बाह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। सत्यम बेकरी दुर्ग में काम करता है और यहीं किराए के मकान में रहता है। धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर 2023 की दोपहर करीबन 1.25 बजे उसके मोबाइल 7987788733 में अज्ञात मोबाइल नंबर 6297572431 से कॉल आया।

कॉलर ने कहा कि आपका पार्सल लोकेशन की वजह से डिएक्टीव हो रहा है लोकेशन एक्टीव कराने के लिए 5 रुपए ऑनलाइन देने होंगे। इसके बाद धर्मेन्द्र सिंह के नंबर पर emergency courier नाम से लिंक भेजकर कॉलर ने बोला कि इसे ओपन करके दी गई जानकारी भर कर 5 रुपए पेमेंट कर दें। इसके बाद धर्मेन्द्र ने लिंक ओपन कर लिंक क्लिक कर फोन पे के माध्यम से 5 रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद 19 अक्टूबर 2023 की दोपहर करीबन 1.30 बजे उसके मोबाइल पर 80 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका खाता सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा सिहोनिया जिला मुरैना में है और उसने ऐसा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। इसके बाद मामले में मोहन नगर थाने में शिकायत हुई और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button