छत्तीसगढ़राजनीति

विधायकों की बदला-बदली: कांग्रेस विधायक को जोगी कांग्रेस ने अपनी पार्टी में किया शामिल, तो जोगी कांग्रेस के विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी भगदड़ मची हुई है। भाजपा से कांग्रेस, कांग्रेस से भाजपा, कांग्रेस से जोगी कांग्रेस कांग्रेस, भाजपा से जोगी कांग्रेस,…छत्तीसगढ़ में ऐसा ही कुछ चुनावी मिजाज चल रहा है। पहले से ही ये चर्चाएं थी कि भाजपा और कांग्रेस के बागियों पर जोगी कांग्रेस की नजर है। भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी होते ही नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के विधायक किस्मतलाल नंद ने जहां जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तो वहीं जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

किस्मतलाल नंद को जोगी कांग्रेस ने सरायपाली से प्रत्याशी भी बना दिया है। वहीं प्रमोद शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रमोद शर्मा ने पिछली बार जोगी कांग्रेस के टिकट पर बलौदाबाजार से चुनाव जीता था, लेकिन कांग्रेस यहां पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। पार्टी ने कांग्रेस से यहां शैलेश नितिन त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया है।

वैसा ही कुछ हाल कांग्रेस का धमतरी में है। पार्टी के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने पार्टी से बगावत कर ली है। गुरुमुख सिंह होरा धमतरी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि कल गुरुमुख सिंह होरा निर्दलीय अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले अंतागढ़ विधानसभा से अनूप नाग पहले ही बागी बनकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं चिरमिरी विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी नामांकन फार्म खरीदकर रख लिया है। कुल मिलाकर हर पार्टी में फिलहाल भगदड़ के ही हालात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button