छत्तीसगढ़

चिखली में अवैध प्लाटिंग की तैयारी, निगम ने खरीदी बिक्री प्रतिबंधित का लगाया बोर्ड


राजनांदगांव। निगम सीमांतर्गत अवैध कालोनी एवं अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध सख्त रवैया अपना कर नगर निगम कार्यवाही कर रही है और अवैध प्लाटिंग की जॉच कर उसे ध्वस्त करने तथा अवैध कालोनी भूमि विक्रय पर बाहय विकास शुल्क जमा करने नोटिस जारी किया जा रहा है। अब तक निगम सीमा क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी में बाह्य विकास शुल्क जमा करने नोटिस देकर अवैध प्लाटिंग कर मुरूम एवं कांक्रीटिंग रोड का निर्माण करने पर उसे जेसीबी से उखाडकर मुरूम जप्त करने की कार्यवाही कर खरीदी बिक्री प्रतिबंधित का बोर्ड लगाया गया। कार्यवाही की कडी में आज चिखली में साई मंदिर के पास रिक्त कृषि भूमि खसरा नं. 398/1 में जुनीहटरी निवासी अहमद रजा आ. रियाज अहमद द्वारा अवैध प्लाटिंग की तैयारी की जानकारी होने पर नगर निगम की अतिक्रमण तोडू दस्ता टीम ने उक्त प्लाट में खरीदी बिक्री प्रतिबंधित का बोर्ड लगाया, इस संबंध में संबंधित को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button