छत्तीसगढ़

तेज गर्मी के चलते स्कूलों की गर्मियों की छुटि्टयां एक हफ्ते और बढ़ गई

प्रदेश में पड़ रही उमस भरी तेज गर्मी के चलते स्कूलों की गर्मियों की छुटि्टयां एक हफ्ते और बढ़ गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि स्कूल अब 18 के बजाए 26 जून को खुलेंगे। इस बार गर्मी और लू के चलते स्कूल 22 अप्रैल से 16 जून तक बंद कर दिए गए थे। रविवार को शिक्षा विभाग की ओर से छुटि्टयां बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

इधर, 8 जून को बस्तर पहुंचने के बाद मानसून पिछले 8 दिनों से सुकमा और बीजापुर में थमा हुआ है। बस्तर से रायपुर पहुंचने में मानसून को तीन से पांच दिन लगना चाहिए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन से चार दिन लग सकते हैं। यानी इस साल केरल और छत्तीसगढ़ में मानसून के जल्द पहुंचने का फायदा रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ को नहीं मिल पाया। केरल में मानसून को बस्तर को पहुंचने में 10 दिन लगते हैं। मानसून के बस्तर में एंट्री की सामान्य तारीख 10 जून है।इस साल 8 जून को ही मानसून वहां पहुंच गया। 10 जून को बीजापुर पहुंचा। इसके बाद से पिछले छह दिनों से मानसून ठिठक गया। हालांकि ये िस्थिति पहली बार नहीं बनी है। इससे पहले बस्तर में आने के बाद मानसून को रायपुर तक की सफर तय करने में सप्ताहभर का वक्त लगता रहा है। सबसे ज्यादा वक्त 2018 में लगा था। उस वर्ष 8 जून को मानसून के बस्तर पहुंचने के बाद रायपुर आने में 18 दिन लग गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button