भिलाई

भाजपा विकास तो कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय-मोतीलाल साहू

●भिलाई 3 चरोदा निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क, जनता से कहा क्षेत्र के विकास के लिए कमल फूल पर मुहर लगाये।
भिलाई3-चरोदा/ भिलाई 3 चरोदा नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं साहू समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भुपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को पीछे कर दिया है। राज्य शासन की लोकहितकारी प्रत्येक योजना भ्रष्टाचार के भेट चढ़ रही है।जबकि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो जनता के लिए अच्छा काम कर रही है उसमें भी वो अपना रोड़ा अटकाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों के सिर पर छत देने का काम कर रही है वही भुपेश सरकार ने इसे रोककर अपनी छोटी सोंच का परिचय दिया है।

भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान मोतीलाल साहू ने निगम क्षेत्र के वार्ड 13,21,22,23 में बैठक की तथा नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। अपनी सभाओं में मोतीलाल साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी, वार्ड में विकास के काम निरंतर हो ऐसा ध्येय भाजपा पार्षदों का रहता है। भिलाई 3 चरोदा में आज जो भी विकास का काम दिख रहा है वो भाजपा के द्वारा ही किया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे भुपेश बघेल भिलाई3-चरोदा निगम क्षेत्र के नागरिक है। वो चाहते तो यहा का विकास और तेज हो सकता था परंतु पिछले 3 साल में भिलाई3-चरोदा निगम के साथ उनका व्यवहार असहयोगात्मक रहा जिसका परिणाम है कि शहर की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं रुकी पड़ी है।
श्री साहू ने जनता से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही विकास की पर्याय है।क्षेत्र का सर्वांगीण विकास बिना भेदभाव के भाजपा करती रही है।
(मीडिया प्रभारी-भाजपा भिलाई3-चरोदा नगर निगम चुनाव)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button