छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव के भांजा तुषार साहू (21) का अब तक पता नहीं चल पाया

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव के भांजा तुषार साहू (21) का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रातभर तक उसकी तलाश करती रही। रविवार को तुषार अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ नहाने कवर्धा के रानीदहरा जल प्रपात गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के नवापारा से तुषार दोस्तों के साथ जल प्रपात की सैर करने के लिए पहुंचा था। शाम करीब 5.30 बजे ये लोग नहाने के लिए वॉटरफाल में उतरे। इसके बाद अचानक से तुषार पानी में गायब हो गया। दोस्त उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस और SDRF के जवान तलाश में जुटेपुलिस आसपास के लोगों से भी मदद ले रही है। साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। SDRF की टीम को भी बुला लिया गया है। जवान जल प्रपात के साथ ही आसपास तलाश कर रहे हैं।नहाने के दौरान गहरे पानी में समायाएसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, तुषार साहू साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। फिलहाल मौके पर बोडला थाना पुलिस की टीम मौजूद है। उसे तलाश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button