छत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation News: पर्व से पहले होगी नालियों की सफाई, पर्व में न फलाएं कचरा

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 06:40 AM (IST)

बिलासपुर। Bilaspur Municipal Corporation News: दिवाली पर्व करीब आते ही नगर निगम लोगों की सुविधाओं पर ध्यान देने लगा है। महापौर रामशरण के निर्देश के बाद शहर के नाले नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है। साथ ही खंभों की खराब लाइट भी बदली जा रही है। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए पर्व में कचरा न फैलाने की अपील लोगों के साथ व्यापारियों से की गई है। पर्व के दौरान बाजार में खूब भीड़ रहती है। सामान की बिक्री के बाद कचरा रोड में ही फेंक दिया जाता है। पर्व के दूसरे दिन इस कचरे को साफ करने में नगर निगम के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों को भी कचरा का सही निपटान करने की सलाह दी गई है। इसी तरह दिवाली की रात पटाखा जलाने के बाद भी हर सड़क व गली में कचरे का अंबार रहता है। ऐसे में इसकी सफाई करना आसान काम नहीं रहता है। ऐसे में नगर निगम ने इस बार स्वच्छ भारत अभियान को सामने में रखते हुए लोगों से अपील की है कि कचरा न फैलाएं। वहीं महापौर रामशरण यादव के निर्देश हैं कि पर्व के पहले नाली-नालियों की सफाई की जाए। साथ ही शहर की ऐसे बिजली खंभे जिनकीलाइट खराब हो गई है, उन्हें बदला जाए। वहीं अब यह निर्देश मिलने के बाद निगम का सफाई अमला नाले-नालियों के सफाई में जुट गया है। इसके अलावा जिस भी खंभे में लाइट नहीं जल रही है। वहां पर लाइट लगाकर सड़क को रोशन किया जा रहा है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

 

Related Articles

Back to top button