क्राइमछत्तीसगढ़

सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने का विराेध करने पर रापा और गैती से हमला कर उतारा मौत के घाट…

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई अटल चौक पर रहने वाला परिवार सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाकर अपनी दुकान की फ्लाेरिंग करा रहा था। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही थी। सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने का विराेध करने पर युवकों ने बाइक सवार और उसके दोस्त पर रापा, गैती और अन्य औजार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक की स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई हाउसिंग बाेर्ड कालोनी में रहने वाले पंकज उपाध्याय बुधवार को शहर की ओर गए थे। रात करीब 12 बजे वे अपने दोस्त कल्लू के साथ घर लौट रहे थे। अटल चौक के पास रहने वाले गोपी सूर्यवंशी अपने भाईयों के साथ दुकान की फ्लोरिंग करा रहा था। उसने निर्माण सामग्री सड़क पर फैला रखा था। पंकज ने सड़क पर निर्माण फैलाने का विरोध किया है। इसी बात को लेकर गोपी और उसके भाई पंकज से विवाद करने लगे। विवाद के दौरान गोपी और उसके भाईयों ने पंकज और कल्लू पर रापा, गैती और अन्य औजार से पंकज और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। हमले पंकज और कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कल्लू को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद घटना में शामिल तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी, रुपेश सूत्रे, शिव शुत्रे, साहिल शुत्रे और गोपी सूर्यवंशी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button