छत्तीसगढ़

जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा कांग्रेस का न्याय पत्र : आशीष

रायपुर। युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन आशीष द्विवेदी ने जनता से 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा बढ़-चढ़ कर भाग लेकर परिवर्तन के पक्ष में वोट करने की प्रार्थना जनता जनार्दन से की है। आशीष द्विवेदी ने यह भी कहा हैं कि 2024 का कांग्रेस का न्याय पत्र जनता के लिए मील की पत्थर साबित होने जा रहा है। र तानाशाह सरकार को जनता बेदख़ल करने के लिए बहुत ही आतुर दिखाई दे रही हैं। देश में अहम मामलों पर के केंद्र की सरकार विफल रही। पिछले 10 सालों में सब मुद्दों पर राहत देने का काम कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अमल किया जाएगा। केंद्र के 30 लाख शासकीय एवं अर्ध शासकीय पादों को भरा जाएगा। मनरेगा मजदूरो के भत्ते को 250 से बढ़ाकर 400 किया जाएगा। गरीब परिवार की हर महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
कृषि उत्पादों को जीएसटी से बाहर लाया जाएगा। साथ ही जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। सबसे बड़ी राहत किसान परिवारों के लिए रहेगी,जिसमें उनके लिए एमएसपी क़ानून की गारंटी कांग्रेस पार्टी ने दी है। यह सभी गारंटी कांग्रेस की सरकार बनते ही एक जल्द ही निर्धारित समय में पूर्ण की जाएगी, जिससे देश की विकास को तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button