छत्तीसगढ़

अरुण वोरा ने किया 75 पार सीटों का दावा जनता के कल्याण को मुफ्त की रेवड़ी कहने वाले केवल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं…

दुर्ग। शहर से उम्मीदवार अरुण वोरा ने प्रियंका गांधी की रैली में जमकर हुंकार भरी एवं इस बार 75 से अधिक सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी व भूपेश बघेल के नेतृत्व पर जन जन को भरोसा है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस बार 75 से अधिक सीट कांग्रेस पार्टी जीत कर आएगी और किसान, मजदूर, युवक, महिला, मध्यवर्ग के कल्याण के साथ स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था का उन्नयन लगातार जारी रहेगा।

सभी को राशन, मुफ्त इलाज, घर के दरवाजे पर इलाज की सुविधा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आईटीआई, कॉलेज हमर क्लिनिक, सब कुछ तभी तक है जब तक कांग्रेस है। जनता के कल्याण को मुफ्त की रेवड़ी कहने वाले केवल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं ईडी, आईटी, सीबीआई की मदद से चुनाव जीतने की मंशा रखने वालों को जनता ने भलीभांति पहचान लिया है।

जिस तरह से प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को विगत 5 वर्षों में संरक्षण प्राप्त हुआ है हर छत्तीसगढिय़ा गौरवान्वित है। 3 दिसंबर को एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और सभी वादे पूरे किए जाएंगे। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा के साथ ही आज गैस रिफिल भी आधे दामों में करने की घोषणाएं सर्वहारा वर्ग व सर्वसमाज के लिए राहत भरा कदम साबित होगा। इस दौरान केबिनेट के वरिष्ठ मंत्रीगण, विस् अध्यक्ष चरण दास महंत समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button