दुर्ग । राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ गरिमामय आयोजन**- विद्यार्थियों ने बैण्ड के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की धुन प्रस्तुत की*दुर्ग, 21 जनवरी 2026 / राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में जिले के स्कूल, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने बैण्ड के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की धुन प्रस्तुत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है। इसकी 150वीं वर्षगांठ राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश देती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करेगा।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे देशभक्ति का वातावरण निर्मित हो रहा है। छत्तीसगढ़ तेलधानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू ने वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Read Next
2 April 2026
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
