भिलाई

देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस मनाया गया

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी के निर्देशानुसार स्थानीय कांग्रेसजनों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए विशुद्ध भाषा शैली में व्याख्यान दिए। कांग्रेस द्वारा 137 सालों में जनहित में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया गया। ख़ास तौर पर कांग्रेस द्वारा लड़ी गई आजादी की लड़ाई, संघर्ष,उत्थान-पतन के सन्दर्भ में अहम चर्चा की गई। कांग्रेस के उन महान हस्तियों को भी याद किया गया जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आन बान शान को बचाए रखने तथा कांग्रेस की इमारत को सहेजने संवारने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करके योगदान दिया,जो राष्ट्रीय कांग्रेस मीनार के नींव के पत्थर बने।

जिला उपाध्यक्ष गिरी राव जी के उपस्थिति में स्थानीय काँग्रेसजनों ने जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा एवं वार्ड 10 के अध्यक्ष इस्माईल कुरेशी का कांग्रेस गमछा पहनकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरी राव,जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा,इजराईल कुरेशी,आजाद अली अंसारी,नासिर भाई, सोहेल कुरेशी,इब्राहिम कुरेशी,मोहसिन कुरेशी,अकबर कुरेशी,जुनेद कुरेशी,मो उस्मान,दिलशाद कुरेशी,जाकिर कुरेशी,विक्की कुरेशी,अजहर कुरेशी,रिज्जु कुरेशी,गुलाब अहमद,अमीर कुरेशी,शफीक कुरेशी,राजकुमार गढ़पाले,राजेश्वर प्रसाद,तौहीद अहमद,उबैद कुरेशी,ताज कुरेशी,सुफियान कुरेशी,अंसार कुरेशी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button