छत्तीसगढ़

हेमेंद्र बने नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष

Publish Date: | Tue, 07 Dec 2021 12:01 AM (IST)

मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी को नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन द्वारा नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष के पद पर आगामी आदेश तक डा. आंबेडकर वार्ड के पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उनके नगर पालिका अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में हर्ष व्याप्त है। बस स्टैंड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं शहर के नगरिकों ने आतिशबाजी कर फूलमाला पहना कर स्वगत किया। इस अवसर पर गोस्वामी ने कहा कि बीते चार माह से नगर पालिका अध्यक्ष नहीं रहने केचलते सारे विकास कार्य ठप पड़े हुए थे। कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे शहर में रूके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, सागर सिंह बैस, अरविंद वैष्णव, राहुल कुर्रे, सुलोचना प्रभु मल्लाह, श्रीठाकुर, संजय सिंह, संजय चंदेल, राजशेखर यादव, खोखर, संजय यादव, मकबूल खान, पूर्व पार्षद संजय जायसवाल अन्य उपस्थित रहे। पार्टी की रीति- नीति को लोगों तक पहुंचाएं कांग्रेस पार्टी की रीति- नीति को लोगों तक पहुंचाएं। उक्त बातें मुंगेली में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर उनके साथ राजेंद्र शुक्ला भी आए थे। दाउपारा चौक में पार्षद अरविंद वैष्णव , बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अभय नारायण राय, अरविंद श्ुाक्ला, मुंगेली जिपं की अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर, उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, शत्रुहन चंद्राकर, वशीउल्ला खान, लोकराम साहू, स्वतंत्र मिश्रा, सोम वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button