छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य संयोजकों का बीएमओ के खिलाफ मोर्चा

Publish Date: | Fri, 19 Nov 2021 12:00 AM (IST)

फिंगेश्वर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद ने छुरा ते बीएमओ डा. प्रजापति को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। इसी तारतम्य में 10 नवंबर को संघ के प्रधान संरक्षक विनोद सेवन लाल चंद्रकार के नेतृत्व में संसदीय सचिव के निज निवास में समस्याओं को लेकर संसदीय सचिव से मुलाकात हुई। मुलाकात में संसदीय सचिव ने आरएचओ की सभी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण कर जिला के उच्च अधिकारी सीएचएमओ व कलेक्टर से दूरभाष के माध्यम से चर्चा भी की। सभी आरएचओ की उपस्थिति में प्रधान संरक्षक से भी चर्चा हुई। जिसमें इनकी प्रमुख मांग छुरा बीएमओ को हटाने को लेकर हुई तथा प्रधान संरक्षक को अवगत कराया गया कि हमारी मांगों पर विचार नही किए जाने पर जिला गरियाबंद के सभी स्वास्थ्य संयोजक; स्वास्थ्य कर्मचारी कर्मचारी तब तक हडताल में रहेंगे जब तक बीएमओ छुरा को पद से नहीं हटाया जाता। जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन प्रशासन द्वारा कुछ तात्कालिक व्यवस्था करते हैं ताकि हड़ताल की स्थिति निर्मित न हो। संघटन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के नाम खंड चिकित्सा अधिकारी छुरा को हटाने के लिए सभी ब्लाकों में ज्ञापन सौंपा गया है। संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि 20 नवंबर तक खंड चिकित्सा अधिकारी छुरा को नहीं हटाया जाता है तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी जवाबदारी शासन की होगी। संसदीय सचिव से भेंट के दौरान संगठन की प्रांतीय टीम, जिला गरियाबंद की जिला टीम, ब्लाक अध्य्क्ष व सभी ब्लाक के आरएचओ भी शामिल रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button