![e0a4b8e0a58de0a4b5e0a49ae0a58de0a49be0a4a4e0a4be e0a4b8e0a4b0e0a58de0a4b5e0a587e0a495e0a58de0a4b7e0a4a3 e0a4a5e0a4bee0a4a8e0a496 619a930509bc3](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a4b8e0a58de0a4b5e0a49ae0a58de0a49be0a4a4e0a4be-e0a4b8e0a4b0e0a58de0a4b5e0a587e0a495e0a58de0a4b7e0a4a3-e0a4a5e0a4bee0a4a8e0a496_619a930509bc3.jpeg)
Publish Date: | Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM (IST)
थानखम्हरिया। शासन द्वारा किये गये स्वच्छता सर्वेक्षण में थानखम्हरिया नगर पंचायत ने भी उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। नपं अध्यक्ष अंजना राजेश ठाकुर, सीएमओ आरसी तिवारी ने 20 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त किया।शासन द्वारा कराये गये स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर पंचायत थानखम्हरिया ने भी अच्छी रेटिंग प्राप्त की है। पूर्व में भी स्थानीय नगर पंचायत का स्वच्छता रेटिंग अच्छा रहा है तथा कई बार पुरस्कार भी मिला है। नई दिल्ली में 20 नवंबर को आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम में अवार्ड पाने के बाद अध्यक्ष ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार स्वच्छता को लेकर गंभीरता से कार्य किये जा रहे हैं। रोजाना सुबह 6 बजे से देर शाम तक सड़क व नाली सफाई के साथ घर घर कचरा कलेक्शन का कार्य स्वछतादूतों द्वारा किया जा रहा है। इसी का परिणाम रहा कि थानखम्हरिया को स्वच्छता के लिए अवार्ड प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के होटल बेबीलान में 23 नवंबर को सुबह 11 बजे स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव में भी स्थानीय निकाय का सम्मान किया जायेगा तथा नवीन योजनाओं पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण होगा। नगर पहुंचने पर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। अवार्ड प्राप्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजेश ठाकुर, पार्षदों में मनीष कंकरवाल, संपत तिवारी, विजय शर्मा, संतोष तेली, सुरेश सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, चंद्रप्रताप बैस, भागवत सिन्हा, राजेश सिंघानिया, पुरूषोत्तम सिंघानिया, चंद्रशेखर राजपूत, गिरधारी देवांगन, मुकेश सिंघानिया आदि ने प्रसन्नाता व्यक्त की है।
Posted By: Nai Dunia News Network